UGC Scholarship Scheme: छात्रों के लिए यूजीसी स्कॉलरशिप स्कीम, हर महीने ₹8000 देगी सरकार

छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जाती हैं एक योजना यूजीसी स्कॉलरशिप योजना जिसमें 12वीं पास छात्रों को ₹8000 स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी ।

इस स्कॉलरशिप योजना के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं जो भी छात्र-छात्राएं यूजीसी स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करना चाहते हैं 12वीं पास है तो आवेदन 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं । या स्कॉलरशिप विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा छात्रों को प्रदान की जाएगी ।

UGC Scholarship Scheme
UGC Scholarship Scheme

इन छात्रों को मिलेगी यूजीसी स्कॉलरशिप

यूजीसी स्कॉलरशिप योजना का लाभ है विभिन्न श्रेणियां में विभाजित करने के माध्यम से दी जाती है – (जिसमें 50% स्कॉलरशिप आर्ट्स ह्यूमैनिटीज सोशल साइंस लो और मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट) और 50% स्कॉलरशिप इंजीनियरिंग साइंस तकनीकी तथा मेडिकल और एग्रीकल्चर जैसे विषय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को दी जाती है ।

यूजीसी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

यूजीसी स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिनके अनुसार आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए । इसके अतिरिक्त आवेदक छात्र वर्तमान में किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा हो और प्रथम वर्ष में दाखिला ले चुका हो । परिवार की वार्षिक आमदनी 4.50 लाख से कम होनी चाहिए ।

यूजीसी स्कॉलरशिप के लिए डॉक्यूमेंट

यूजीसी स्कॉलरशिप में आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट जिसमें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता पासबुक, 12वीं की मार्कशीट, मौजूदा ग्रेजुएशन पढ़ाई में दाखिले की रसीद इत्यादि डॉक्यूमेंट होने चाहिए ।

स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए स्टूडेंट को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना यानी NSP (पोर्टल) पर जाना होगा । पोर्टल पर सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है ।

आवेदक छात्र को नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है और मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करनी है । जानकारी भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करके फाइनल प्रिंट डाउनलोड करें ।

यूजीसी स्कॉलरशिप योजना नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें

Leave a Comment