UP Govt Special Mission: यूपी में 1 जुलाई से शुरू हो रहा है विशेष अभियान, सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा लोगों तक

UP Govt Special Mission: उत्तर प्रदेश में एक बड़े मिशन की तैयारी चल रही है जिसको धरातल पर लाने के लिए 1 जुलाई 2025 से इस मिशन को शुरू किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की अलग-अलग योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए और आम जनता तक पहुंचाने के लिए शुरू किया जा रहा है ।

उत्तर प्रदेश में चलने वाले इस UP Govt Special Mission से जुड़ी मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाया जाएगा । इस अभियान का उद्देश्य रहेगा की लोगों को तमाम योजनाओं और विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी और उसके लाभ से उन्हें जोड़ा जाए ।

UP Govt Special Mission
UP Govt Special Mission

क्या-क्या होगा इस अभियान के अंतर्गत

प्रदेश में चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY ), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं का लाभ और उसकी जानकारी इस UP Govt Special Mission के चलते आम जनता तक पहुंचाने और मॉनिटरिंग तथा निगरानी का कार्य किया जाएगा ।

विशेष अभियान की क्या होगी समय सीमा

प्रदेश में चलने वाला यह UP Govt Special Mission 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक प्रदेश के अलग-अलग ग्राम पंचायत में कैंप के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने का होगा । इसमें आम जनता को सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी और उसके आवेदन की जानकारी दी जाएगी ।

प्रत्येक पंचायत में किया जाएगा आयोजित

इस विशेष अभियान को प्रत्येक ग्राम पंचायत में काम से कम एक कैंप लगाकर आयोजित किया जाएगा ताकि लोगों को इस विशेष अभियान से जोड़ा जा सके ।

कैंप में यह अधिकारी होंगे उपस्थित

  • बैंकिंग प्रतिनिधि
  • बीमा एजेंट
  • पंचायत अधिकारी
  • स्वयं सहायता समूह के सदस्य

कैंप के माध्यम से लोगों को मिलेगी यह जानकारी

इस विशेष कैंप अभियान के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं जिसमें सरकारी योजना की जानकारी, मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा, नए बैंक खाता खोलना, निष्क्रिय खातों को सक्रिय करना, बीमा तथा पेंशन का लाभ प्रदान करना, आधार से खाते को लिंक करना, मोबाइल नंबर तथा अन्य विवरण आधार पर अपडेट करना ।

Also Read

Leave a Comment