Heavy Vehicles Factory Recruitment: हैवी व्हीकल फैक्ट्री में बिना परीक्षा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

हैवी व्हीकल फैक्ट्री का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जिसमें बिना लिखित परीक्षा दिए ही आप विभिन्न ट्रेड्स के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं । आवेदन फार्म आप 19 जुलाई 2025 तक भर सकते हैं ।

हैवी व्हीकल फैक्ट्री के अंतर्गत 1850 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है । हैवी व्हीकल फैक्ट्री में आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट 19 जुलाई 2025 है । इस वैकेंसी में जूनियर टेक्नीशियन कॉन्ट्रैक्ट के पद पर नौकरी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है ।

Heavy Vehicles Factory Recruitment
Heavy Vehicles Factory Recruitment

हैवी व्हीकल फैक्ट्री भर्ती आवेदन शुल्क

इस हैवी व्हीकल फैक्ट्री में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन शुल्क सामान्य, पिछड़ा वर्ग, EWS वर्ग से ₹300 आवेदन शुल्क है इसके अतिरिक्त SC, ST, PWBD तथा महिला कैंडिडेट के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है ।

हैवी व्हीकल फैक्ट्री भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए जूनियर टेक्नीशियन तथा विभिन्न अन्य ट्रेड के लिए सभी आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से आईटीआई पास किया हो ।

हैवी व्हीकल फैक्ट्री भर्ती आयु सीमा

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होनी चाहिए इसमें सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी को 3 वर्ष तथा एससी एसटी उम्मीदवार को 5 वर्ष की छूट मिलेगी ।

हैवी व्हीकल फैक्ट्री भर्ती चयन प्रक्रिया

इस वैकेंसी में सिलेक्शन प्रोसेस कुछ इस प्रकार होगा जिसमें प्राप्त आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा इसके बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन, आवेदक का ट्रेड टेस्ट, और अंत में फाइनल सूची जारी होगी ।

हैवी व्हीकल फैक्ट्री भर्ती आवेदन प्रक्रिया

वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को नीचे दिए गए Apply Online विकल्प पर क्लिक करना होगा । इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा उसे सही-सही ध्यान पूर्वक भरना है ।

अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं । अंत में फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट डाउनलोड कर ले ।

Heavy Vehicles Factory Recruitment Check

ऑफिशल नोटिफिकेशन – डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन के लिए – Click Here
आवेदन करने की अंतिम तारीख – 19 जुलाई 2025

Leave a Comment